फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car collides with e-rickshaw, driver seriously injured

Delhi NCR News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
-अमन विहार के रोहिणी सेक्टर-20 इलाके की घटना, चालक भागा
विज्ञापन

-पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार के रोहिणी सेक्टर-20 इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह एक वैगनआर कार ने एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान 52 साल के रामनरेश के रूप में हुई है। राहगीर उसे मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उसके बिगड़ते हालात को देखते हुए परिवार वालों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। परिवार की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राम नरेश परिवार के साथ किराड़ी के रमेश एन्क्लेव कालोनी में रहते हैं। उनके बेटे विशाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे घर से ई-रिक्शा लेकर रोहिणी सेक्टर-20 की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बेटे ने बताया कि उन्होंने पुलिस को कार का नंबर व चालक की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article