फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car collided with a tree and caught fire, hotel management student died

Delhi Road Accident: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, होटल मैनेजमेंट के छात्र की मौत

Sat, 07 Jan 2023 08:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Jan 2023 08:25 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घने कोहरे के बीच मुखर्जी नगर इलाके में एक कार में पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Car collided with a tree and caught fire, hotel management student died
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में घने कोहरे के बीच एक आई-20 कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। राहगीरों ने कार से धुंआ निकलते हुए देखा तो पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


बाद में दोनों घायल छात्रों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त सुखविंदर सिंह (24) के रूप में हुई है। हादसे में जख्मी हुए  दूसरे छात्र रहराज सिंह (21) का इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुखविंदर परिवार के साथ अशोक विहार फेज-3 में रहता था। इसके परिवार में पिता बलजीत सिंह व अन्य सदस्य हैं। वहीं हादसे में घायल हुआ रहराज परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-13 में रहता है। दोनों एक दूसरे के करीबी दोस्त थे। सुखविंदर कनाडा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टियों में भारत लौटा था। वहीं रहराज सिंह कनाडा जाने की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार रात को वह घूमने जाने की बात कर घर से निकले थे। इस बीच वह 3.15 बजे एनपीएल के गेट नंबर-3 के सामने पहुंचे। यहां उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। 


राहगीरों ने जब हादसे को देखा तो मामले की खबर पुलिस को दी। कार में आग लगने के बाद राहगीरों ने घायलों को कार से निकाल लिया    था। बाद में दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed