{"_id":"5c88ae9ebdec221425445d3f","slug":"car-catches-fire-near-akshardham-temple-in-delhi-driver-safe-second-incident-in-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षरधाम मंदिर के पास कार में फिर लगी आग, तीन दिन में दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षरधाम मंदिर के पास कार में फिर लगी आग, तीन दिन में दूसरी घटना
Wed, 13 Mar 2019 12:47 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस इलाके में तीन दिन में घटी ये दूसरी घटना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस घटना में ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ वह सुरक्षित है। बीते रविवार को भी अक्षरधाम फ्लाईओवर पर एक कार आग का गोला बन गई थी जिसमें एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया और तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Delhi: A car catches fire near Akshardham temple, driver safe pic.twitter.com/Y6KCLMTwGJ
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 13, 2019
रविवार को हुआ था एक और हादसा
लोनी के उपेंद्र ने सोचा भी नहीं था कि पत्नी की भगवान के दर्शन करने की इच्छा पूरी करना उसके लिए काल बन जाएगा और मंदिर से चंद कदम की दूरी पर ही वह पत्नी और बेटियों से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।
अक्षरधाम मंदिर के पास रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा घटा। शाम करीब 6.30 बजे चलती कार में अचानक आग लगने से मां और दो मासूम बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार चला रहा उपेंद्र किसी तरह सबसे छोटी बेटी को बचाने में सफल रहा। दोनों मामूली रूप से झुलसे हैं।
पुलिस के अनुसार, उपेंद्र मिश्रा परिवार के साथ राम पार्क, लोनी में रहते हैं। वह कार-24 कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार दोपहर वह पत्नी रंजना, बेटी रिद्धि (6), सिद्धि (डेढ़ साल) और निक्की (3) के साथ कार से कालकाजी मंदिर गए थे।
कार में सीएनजी किट लगी थी। लौटते समय पत्नी ने अक्षरधाम मंदिर चलने की बात की तो उपेंद्र ने कार को शकरपुर चुंगी से दोबारा अक्षरधाम मंदिर की ओर मोड़ दिया। रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचकर कार में अचानक आग लग गई। उपेंद्र पीछे की सीट पर बैठी सिद्धि को लेकर किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन पत्नी व दो बच्चियों को बचा नहीं सका।