फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Capacity of STP will increase for cleaning Yamuna plan to increase from 45 to 70 MGD approved

Delhi: यमुना की सफाई के लिए STP की बढ़ेगी क्षमता, 45 से 70 एमजीडी तक करने की योजना को मिली मंजूरी

Fri, 10 Feb 2023 12:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Feb 2023 12:00 AM IST
सार

इस परियोजना के पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली के करीब छह लाख लोगों को फायदा होगा। साथ ही, पूर्वी दिल्ली के नाले में गंदे पानी के बहाव को कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Capacity of STP will increase for cleaning Yamuna plan to increase from 45 to 70 MGD approved
यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने के लिए यमुना विहार एसटीपी की क्षमता बढ़ाने और विशेष पाइपलाइन डालने की परियोजना को मंजूरी दी। इसके तहत एसटीपी की क्षमता 45 से बढ़ाकर 70 एमजीडी की जाएगी। 

विज्ञापन


इस परियोजना के पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली के करीब छह लाख लोगों को फायदा होगा। साथ ही, पूर्वी दिल्ली के नाले में गंदे पानी के बहाव को कम करने में मदद मिलेगी। परियोजना को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को मंजूरी दी।
विज्ञापन


सिसोदिया ने बताया कि विभिन्न वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने व यमुना की सफाई को लेकर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। इसके अलावा शोधित पानी के दोबारा उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। एसटीपी से आने वाले शोधित पानी न केवल यमुना को साफ करने में मदद करेगा, बल्कि अन्य चीजों के लिए भी उपयोगी होगा। इससे बागवानी और दिल्ली की झीलों का कायाकल्प करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीपी से यमुना तक एक विशेष पाइपलाइन डाली जाएगी। वर्तमान में वहां एक पाइपलाइन पहले से ही बिछी हुई है, लेकिन सीमित क्षमता होने से जल बोर्ड ने अन्य पाइपलाइन डालने की योजना बनाई है। इसके बिछने से ज्यादा से ज्यादा शोधित पानी यमुना तक पहुंच सकेगा। वर्तमान में यमुना विहार एसटीपी की क्षमता 45 एमजीडी है। इसकी क्षमता बढ़ने के बाद पूर्वी दिल्ली के ड्रेन-एक में गंदा पानी नहीं गिरेगा। ड्रेन-एक में प्रवाह कम होने से शाहदरा ड्रेन में गिर रहे गंदे पानी में कमी आएगी। 


शाहदरा ड्रेन यमुना में प्रदूषण फैलाने वाले प्रमुख चार नालों में से एक है। इसके अलावा आधुनिक तकनीक से एसटीपी अपग्रेड होने के बाद गंदे पानी के बायोलॉजिकल ऑक्सीडेशन डिमांड (बीओडी) स्तर को शोधित कर 10 तक लाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed