फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cant run coching in cbse schools

कोचिंग के नाम पर CBSE स्कूलों में चल रही पाठशाला बंद होगी

Fri, 28 Mar 2014 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 28 Mar 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
cant run coching in cbse schools

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंधित स्कूलों में नए सत्र से इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षा की तैयारी के लिए चल रही पाठशाला बंद होगी। स्कूलों में कोचिंग क्लास को अवैध मानते हुए बोर्ड ने इसे बंद करने का आदेश दिया है। इस बाबत तमाम स्कूलों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के अधिकतर स्कूलों में छात्रों के लिए स्कूली तालीम के साथ इंजीनियरिंग, आईआईटी और मेडिकल की परीक्षा के लिए अलग से कोचिंग का इंतजाम है। इसके लिए अलग से फीस भी ली जाती है। अब बोर्ड के आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन नए तरीके ढूंढने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कई स्कूल इंजीनियरिंग व आईआईटी में चयन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) व मेडिकल कॉलेज में भर्ती के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की तैयारी के नाम पर कोचिंग सेंटर के केंद्र चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ज्वाइन करने का दबाव 11वीं व 12वीं के छात्रों पर बनाया जाता है। जो व्यावसायिक व अव्यवहारिक है। इससे छात्रों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस बाबत कई स्कूलों के अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की बड़ी तादाद में शिकायतें मिली हैं। यह भी पाया गया है कि कोचिंग करने व न करने वाले छात्रों में स्कूल स्टाफ भेदभाव करते हैं।

बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि अगर इस निर्देश की अनदेखी की जाती है और किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलती है व जांच में सही पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है। कक्षा आठ से 12वीं तक की पढ़ाई के साथ ही कोचिंग की तैयारी के लिए कई स्कूलों में चार से छह लाख रुपये वसूल करने की बातें भी सामने आई हैं।


पंचकुला के क्षेत्र अधिकारी आरजे खानदेराव ने कहा कि बोर्ड के सर्कुलर संख्या 20 में कोचिंग गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड के सचिव के निर्देशानुसार अगर किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed