दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात होगा 'बेल्जियन मैलिनोइस डॉग', ओसामा ऑपरेशन में भी हुआ था इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में बेल्जियन मैलिनोइस डॉग शामिल किए जाएंगे। इसपर सीआईएसएफ के9 चीफ राजेंद्र पिलानिया ने कहा कि बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के डॉग का इस्तेमाल पाकिस्तान में ओसामा ऑपरेशन में भी किया गया था। इन्हें हम सबसे ज्यादा संवेदनशील स्टेशनों में तैनात करेंगे।
Delhi: Canine squad of Central Industrial Security Force (CISF) that includes a Belgian Malinois dog to guard Delhi Metro that resumes service from September 7. Rajendra Pilania, Chief of CISF K9 says,"The Belgian Malinois dog will be deployed in the most sensitive area." pic.twitter.com/gFPc8jkutq
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 1, 2020
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 7 सिंतबर से फिर शुरू होने जा रही है। इसके लिए सीआईएसएफ ने पोलो नाम के बेल्जियन मैलिनोइस डॉग को उसकी पहली पोस्टिंग दी है। पोलो एक प्रशिक्षित डॉग है, जो दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर अपनी पहली ड्यूटी करेगा।
आपको बता दें कि पोलो कोई साधारण डॉग नहीं है। पोलो की नस्ल के डॉग का इस्तेमाल अमेरिकी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन ऑपरेशन में किया था। ऑपरेशन में डॉग ने अहम भूमिका निभाई थी।
बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के डॉग काइरो ने ऑपरेशन के दौरान ओसामा बिन लादेन की पहचान की थी। जिसके बाद ओसामा बिन लादेन को यूएस सील द्वारा मार गिरा दिया गया था।
दिल्ली मेट्रो में पोलो की तैनाती पहला ऐसा मौका होगा जब बेल्जियम मैलिनोइस डॉग को दिल्ली में किसी भी प्रतिष्ठान में तैनात किया जाएगा। एम मरिसेल्वम ने बताया कि पोलो एक मात्र डॉग है जो तीनों ट्रेडों का मास्टर - सूघना, हमला करना और गार्ड करना। जबकि जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर जैसे अन्य ब्रिड के डॉग केवल एक कार्य कर सकते हैं। सीआईएसएफ में सामन्य रूप से हर डॉग के लिए एक हैंडलर होता है लेकिन पोलो विशेष डॉग है, उसके लिए दो हैंडलर हैं।