फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Canditates could not cast their vote

खुद को ही वोट नहीं दे पाएंगे ये दिग्गज

Thu, 10 Apr 2014 01:24 AM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Canditates could not cast their vote

दिल्ली के दंगल में उम्मीदवारों के लिए एक-एक वोट कीमती है। इसे पाने के

विज्ञापन
लिए वह करीब एक माह से मतदाताओं के बीच गली मोहल्लों की खाक छान रहे है। सुबह हो दोपहर या शाम, समय की कोई सीमा नहीं है।

चंद वोटों का वादा करके जो भी बुलाता है प्रत्याशी हाथ जोड़े वहां हाजिर, लेकिन एक-एक वोट के लिए गली-गली घूम रहे सियासी दिग्गजों में ऐसे भी है, जिन्हें खुद 10 अप्रैल को मतदान वाले दिन अपना व अपने परिवार का वोट नहीं मिलेगा।

अपनी जीत के लिए योगदान नहीं दे सकेंगे

Canditates could not cast their vote

ऐसा नहीं है कि वह वोट नहीं डालेंगे। वह वोट डालेंगे लेकिन वह जिस संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे है, उनका नाम वहां की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। वह अपना वोट दूसरे संसदीय सीट में डालेंगे।

दिल्ली के दंगल में उतरे तीन प्रमुख दलों के 10 से ज्यादा उम्मीदवार है, जिनका खुद का वोट किसी और को जाएगा। इसमें कुछ दिल्ली के दूसरे संसदीय सीट पर है तो कुछ दिल्ली के बाहर दूसरे राज्य में जाकर वोट डाल सकेंगे। दिल्ली की लगभग सभी सीटों में ऐसे उम्मीदवार है जो अपना वोट को नहीं डाल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी चौक के दो ‌दिग्गजों का नहीं है नाम

Canditates could not cast their vote

चांदनी चौक से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन व आप के आशुतोष अपना वोट खुद नहीं डाल पाएंगे। इनका संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक है पर ये यहां के वोटर नहीं हैं।

परिवार वाले भी इनके लिए वोट नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनका संसदीय क्षेत्र भी चांदनी चौक नहीं है। दिन-रात के चुनाव प्रचार के बाद अपने लिए वोट न कर पाना इनके लिए दुखद है।

हर्षवर्धन जहां पूर्वी दिल्ली के मतदाता हैं वहीं आशुतोष तो 'आप' के उम्मीदवार हैं वो नोएडा के मतदाता हैं। इसलिए इन्हें यहीं से मतदान करना होगा।

विज्ञापन

मनोज तिवारी भी हैं बिहार के वोटर

Canditates could not cast their vote

भाजपा के मनोज तिवारी जिनका संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली है वो बिहार के मतदाता होने के चलते कल के मतदान में अपने लिए वोट नहीं डाल पाएंगे।

वहीं 'आप' के प्रो. आनंद कुमार भी पूर्वी दिल्ली के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं पर उनका मतदान क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली है जिसके चलते वो अपने को वोट नहीं दे पाएंगे।

इस मामले पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के कांग्रेस के उम्मीदवार जेपी अग्रवाल भी अनलकी हैं क्योंकि उनका मतदान क्षेत्र चांदनी चौक है।

राजमोहन गांधी भी होंगे अनलकी

Canditates could not cast their vote

आनंद कुमार और आशुतोष जैसे दिग्गजों के साथ ही गांधी जी के पोते और आप के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार राजमोहन गांधी का मतदान क्षेत्र गुड़गांव होने के कारण ये खुद को वोट नहीं दे पाएंगे।

वहीं इनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी अपने आप को वोट नहीं दे पाएंगे क्योंकि इनका ये नई दिल्ली क्षेत्र के मतदाता हैं।

इनके साथ ही दक्षिणी दिल्ली से आप के प्रत्याशी देवेंद्र सहरावत, नई दिल्ली से आप के प्रत्याशी आशीष खेतान और बीजेपी से उत्तरी पश्चिमी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उदित राज भी खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed