फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   candidates started campaigning for assembly elections on facebook

लोकसभा भूल विधानसभा की तैयारी में 'फेसबुक वार'

Tue, 08 Apr 2014 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 08 Apr 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
candidates started campaigning for assembly elections on facebook

भाजपा के हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक हैं। उनके फेसबुक पेज पर पिछले एक सप्ताह से रह-रहकर एक पोस्ट दिख रहा है।

विज्ञापन


इसमें लिखा है ‘भाजपा के हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय उम्मीदवार उमेश अग्रवाल।’। ‘गुड़गांव की प्रगति में हाथ बटाएं, उमेश अग्रवाल का साथ निभाएं।’ इसमें अग्रवाल के अलावा नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह की भी तस्वीरें हैं।
विज्ञापन


इस पोस्ट को तीन हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। हालांकि, इस विज्ञापननुमा पोस्ट में विधानसभा का जिक्र नहीं है, मगर भावार्थ वही है। उधर, उमेश अग्रवाल ने इससे अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि यह पोस्ट पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, उन्होंने ऐसा कोई नया पोस्ट फेसबुक पर नहीं डाला है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजपाल तंवर ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का माहौल है। विधानसभा के बारे में कोई बात ही नहीं है। कोई इस प्रकार की पोस्ट डाल रहा है तो वह अपनी मर्जी से कर रहा है। पार्टी ने अभी किसी को विधानसभा उम्मीदवार के रूप में अधिकृत नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed