फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates interested in taking admission in Sainik School should apply till 16th December

Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में अब बेटियों को पढ़ाई का मौका, छठी से होगा एडमिशन, करें आवेदन

Sat, 11 Nov 2023 11:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 11:06 PM IST
सार

Sainik School Admission: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 दिसंबर तक आवेदन पत्र और फीस जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Candidates interested in taking admission in Sainik School should apply till 16th December
सैनिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sainik School Admission: देश के सभी सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छठी कक्षा में सीट ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ( एआईएसएसईई) की मेरिट से मिलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 दिसंबर तक आवेदन पत्र और फीस जमा कर सकते हैं, जबकि सैनिक स्कूल में दाखिले की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी को होगी। खास बात यह है कि छात्रों के साथ अब छात्राएं भी इन स्कूलों में पढ़ाई कर सकती हैं।

विज्ञापन

19 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी
एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डॉ. साधना पराशर की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ सैनिक स्कूलों में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिला ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन से मिलेगा। नौंवी में यदि कोई सीट उपलब्ध होगी तो दाखिला मिलेगा। रक्षा मंत्रालय ने पिछले दिनों 19 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दी है, जोकि एनजीओ, प्राइवेट स्कूल और राज्य सरकार के सहयोग से चलाए जाएंगे। 

हालांकि, नए सैनिक स्कूल भी सैनिक स्कूल सोसाइटी का ही एक हिस्सा होगा। पुरानों के साथ-साथ नए मंजूर सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024 यानी अगले वर्ष इसी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन से दाखिला होगा। इस प्रकार देशभर में रक्षा मंत्रालय के अधीन कुल 51 सैनिक स्कूल हो चुके हैं। इनमें अगले वर्ष दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

186 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन के लिए देशभर के 186 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के दौरान सूची में से मनपसंद शहर और परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थी ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र में बार-बार बदलाव नहीं किया जा सकता है, इसलिए वह शहर और परीक्षा केंद्र का चयन अच्छे से घर के आसपास का करें, ताकि परीक्षा में समय से पहुंचा जा सके।

परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे
छठी और नौंवी कक्षा की परीक्षा पेन और पेपर यानी ओएमआर शीट आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, यानी एक प्रश्न के नीचे चार विकल्प होंगे, छात्र को उसमें से सही उत्तर चुनना होगा।

आवेदन से पहले आयु सीमा जांचें
सैनिक स्कूल में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिला आवेदन पत्र भरने से पहले आयु सीमा अवश्य जांच लें। छठी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च 2024 को 10 से 12 वर्ष की होगी चाहिए, जबकि नौवीं में दाखिले के लिए आयु 31 मार्च 2024 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए सामान्य, डिफेंस पर्सनल और एक्स सर्विसमैन, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 650 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये की फीस जमा करवानी पड़ेगी। फीस जमा करने का आखिरी मौका 16 दिसंबर की रात 11.50 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed