फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cancer risk rises in Delhi, with one in three deaths under 44 years of age.

Delhi NCR News: दिल्ली में कैंसर का बढ़ा खतरा, हर तीन में से एक मृतक 44 साल से कम उम्र का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली में कैंसर की चपेट में अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं युवा भी आ रहे हैं। दिल्ली सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 20 साल में कैंसर से जान गंवाने वाले हर तीन में से एक व्यक्ति की उम्र 44 साल से कम थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते दो दशकों में दिल्ली में करीब 1.1 लाख लोगों की मौत कैंसर से हुई है। इनमें से लगभग 93 हजार मौतें अस्पतालों में दर्ज की गई है। 2005 में जहां कैंसर से करीब 2000 से कुछ अधिक मौतें हुई थीं, वहीं 2024 तक यह संख्या बढ़कर करीब 7400 पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार, कैंसर से होने वाली मौतों में समय-समय पर बड़ा उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। साल 2011 में कैंसर से लगभग 10 हजार मौतें दर्ज की गईं। इनमें से 41 फीसदी से ज्यादा मरीजों की उम्र 45 से 64 साल के बीच थी। वहीं 14 साल से कम उम्र के बच्चों की हिस्सेदारी 8 फीसदी, जबकि 15 से 24 साल के युवाओं की हिस्सेदारी 5.8 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article