फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cancer day-care facilities to be available at three more government hospitals

Delhi NCR News: तीन और सरकारी अस्पतालों में मिलेगी कैंसर डे केयर सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के तीन और अस्पतालों में अगस्त महीने के आखिर तक कैंसर डे केयर सेंटर सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसमें पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल, द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल और पूठ खुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल शामिल हैं। इनमें कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि जून में हरि नगर स्थित डीडीयू अस्पताल में पहला डे-केयर सेंटर शुरू किया गया था। केंद्र सरकार की पहल के तहत जिला स्तर पर कैंसर मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पिछले वर्ष दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) के नेतृत्व में डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed