{"_id":"69a4ea9b322018bafb05993c","slug":"campaign-to-improve-kejriwal-s-image-will-start-from-delhi-and-punjab-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: दिल्ली-पंजाब से शुरू होगी केजरीवाल की छवि सुधारने की मुहिम, इसके बाद गोवा-गुजरात और यूपी की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: दिल्ली-पंजाब से शुरू होगी केजरीवाल की छवि सुधारने की मुहिम, इसके बाद गोवा-गुजरात और यूपी की बारी
Mon, 02 Mar 2026 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:11 AM IST
सार
मुहिम की शुरुआत दिल्ली और पंजाब से होगी जहां पार्टी को अगले ही वर्ष नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव में उतरना है। इसके बाद पार्टी गुजरात, गोवा और उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक शैली का प्रचार करेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए गए अरविंद केजरीवाल नई ताकत के साथ सियासी मैदान में उतरेंगे। कोर्ट से बरी किए जाने को वे अपनी ईमानदार राजनीति पर अदालत की मुहर के तौर पर पेश करेंगे।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत दिल्ली और पंजाब से होगी जहां पार्टी को अगले ही वर्ष नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव में उतरना है। इसके बाद पार्टी गुजरात, गोवा और उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक शैली का प्रचार करेगी। पार्टी लंबे समय में अपने को भाजपा के सामने एक राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती है।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं का मानना है कि अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का नाम शराब घोटाले में घसीटकर पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई थी। लेकिन आम जनता के बीच इस बात को ले जाने के लिए उसे अदालत के फैसले को जन-जन के बीच ले जाना होगा। इसके लिए पार्टी मिशन मोड में काम करेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल स्वयं छवि सुधार की इस मुहिम की शुरुआत करेंगे, जबकि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य नेता विभिन्न राज्यों में इसकी कमान संभालेंगे। जंतर-मंतर पर रविवार को आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर संसद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि देश को कमजोर प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। अरविंद केजरीवाल के विशेष सहयोगी मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश को एक पढ़ा-लिखा ईमानदार नेता चाहिए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने को देशभक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसके लिए तैयार है।
अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में घसीटने का सबसे बड़ा कारण उनकी ईमानदारी की छवि को खत्म करना था। हमारे सभी बड़े नेताओं को जेल में डालकर पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई। अब हम पूरी ताकत के साथ जनता को सच बताएंगे। भाजपा के सामने देश की जनता को एक मजबूत विकल्प देंगे।
- घनेंद्र भारद्वाज, प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी