{"_id":"633286106fe5b273d1656cb9","slug":"campaign-against-mosquitoes-in-delhi-massive-campaign-to-find-out-breeding-135-notices-97-challans-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई: मच्छरों के प्रजनन को रोकने में लापरवाही पर 135 को नोटिस, 97 का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई: मच्छरों के प्रजनन को रोकने में लापरवाही पर 135 को नोटिस, 97 का किया चालान
Tue, 27 Sep 2022 10:54 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:54 AM IST
सार
मच्छरों से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मच्छरों का लार्वा मिलने पर नगर निगम ने 135 को नोटिस और 97 का चालान किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 1027 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 257 निर्माण स्थलों पर मच्छरों का प्रजनन पाया गया। विभाग द्वारा इन 257 निर्माण स्थलों पर कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग के मालिकों और ठेकेदारों को 135 नोटिस और 97 चालान जारी किए गए।
विज्ञापन
बिल्डिंग मालिकों और ठेकेदारों को यह सलाह दी गई कि निर्माण स्थलों पर मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय करें। जहां पानी जमा किया गया है वहां केरोसिन और डीजल भी डाला जा सकता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनियां जैसी मच्छरजनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए जन- सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन
यहां भी मिला मच्छरों का प्रजनन
आईटीपीओ प्रगति मदान, भारतीय खेल प्राधिकरण, द्वारका, सार्क विश्वविद्यालय, मैदानगढ़ी, डीएमआरसी दक्षिणपुरी, डीडीए हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर- 19 द्वारका, मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट के निर्माण स्थल।
विज्ञापन