{"_id":"5ad9f3d64f1c1b3a0b8b589d","slug":"campaign-against-making-duplicate-item-of-fleetguard","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लीटगार्ड का नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लीटगार्ड का नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
delhi news
फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड ने नकली सामान बनाने वालों की धरपकड़ के लिए एक अभियान चलाया है जिसके अंतर्गत फ्लीटगार्ड फिल्टर्स ने दिल्ली में नकली फ्लीटगार्ड फिल्टर्स बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के उत्तर डिस्ट्रीक्ट के डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेन्स यूनिट की एक टीम ने दिल्ली में रेड के दौरान बड़ी मात्रा में नकली फिल्टर्स, नकली प्रिंटिंग के लिए स्क्रीन्स, नकली होलोग्राम, नकली एमआरपी स्टिकर्स, नकली पैकिंग मैटेरियल्स बरामद किये गए।
विज्ञापन
फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्यवाही की जाएगी ताकि फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड अपने सभी ग्राहकों को असली सामान उचित दाम पर पंहुचा सकें।
विज्ञापन