फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   came to delhi in sister's house, gangrape instead of job

बहन के पास दिल्ली आई थी युवती, इंटरव्यू के बहाने गैंगरेप

Wed, 28 Oct 2015 11:01 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
came to delhi in sister's house, gangrape instead of job

शकरपुर इलाके में मंगलवार को तीन युवकों ने नौकरी की तलाश में मथुरा से आई युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों ने बढ़िया सैलरी दिलाने का झांसा देकर उसे लक्ष्मी नगर इंटरव्यू के लिए बुलाया।

विज्ञापन


कंपनी के ऑफिस ले जाने की बात कर तीनों उसे एक फ्लैट ले गए और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बाद में बड़ी बहन के साथ शकरपुर थाने पहुंची पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय सुधा (बदला हुआ नाम) वृद्ध  माता-पिता के साथ मथुरा (यूपी) में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर अपनी कार लेकर आया नौकरी दिलाने वाला

came to delhi in sister's house, gangrape instead of job

उसकी बड़ी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में रहती है। कुछ दिनों पूर्व सुधा नौकरी की तलाश में बहन के पास दिल्ली आई थी। इंटरनेट पर नौकरी तलाश करने के दौरान उसका संपर्क जुबैर नाम के युवक से हुआ।

जुबैर ने बताया कि वह प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है और उसे बढ़िया कंपनी में मोटी सैलरी पर नौकरी दिलवा देगा। सुधा उसके झांसे में आ गई। आरोप है कि मंगलवार को जुबैर ने सुधा को इंटरव्यू के बहाने लक्ष्मी नगर बुलाया।

सुधा के मुताबिक लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर अपनी कार में मिला। कंपनी के ऑफिस ले जाने की बात कर आरोपी सुधा को लक्ष्मी नगर स्थित बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में ले गया।

मारने की धमकी देकर तीनो ने किया गैंगरेप

came to delhi in sister's house, gangrape instead of job

वहां शकील और अमजद नाम के युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर सुधा से गैंगरेप किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

वारदात के बाद जुबैर पीड़िता को लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन छोड़कर फरार हो गया। सुधा ने वारदात की जानकारी बड़ी बहन को दी। देर रात पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को फ्लैट से बीयर की बोतलें व कुछ अन्य सामान मिला है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed