{"_id":"671c359a8e8fdf0d45030993","slug":"called-underworld-don-as-father-and-all-criminal-arrested-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : लॉरेंस को नीचा दिखाने के चक्कर में व्हाट्सएप स्टेटस पर कर दी दाऊद की तारीफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : लॉरेंस को नीचा दिखाने के चक्कर में व्हाट्सएप स्टेटस पर कर दी दाऊद की तारीफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 26 Oct 2024 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:50 AM IST
सार
किसी यूजर उससे स्टेटस को सोशल मीडिया पर डाल दिया। कई लोगों ने पुलिस को टैग कर मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली फेज वन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी एसी मैकेनिक रिहान उर्फ जुनैद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
WhatsApp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसी मैकेनिक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अंडरवर्ल्ड सरगना की तारीफ करते हुए फादर ऑफ ऑल क्रिमिनल दाउद इब्राहिम लिख दिया। किसी यूजर उससे स्टेटस को सोशल मीडिया पर डाल दिया। कई लोगों ने पुलिस को टैग कर मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली फेज वन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी एसी मैकेनिक रिहान उर्फ जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी निवासी एसी मैकेनिक रिहान उर्फ जुनैद ने कुछ दिन पहले अपने व्हाट्स एप स्टेटस पर अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम की फोटो डालकर फादर ऑफ ऑल क्रिमिनल लिखा था। उसने साथ ही लिखा कि मार्केट में मूंगफली आने से बादाम के रेट कम नहीं होते। कुछ लोगों ने उसके व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीन शॉट ले लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। दाउद की तस्वीर के साथ लिखी गई टिप्पणी का कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर नोएडा पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया कि सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए आरोपी ने यह स्टेट्स लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (1) (बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली फेज वन पुलिस ने मामले की जांच कर रिहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बाब सिद्दीकी की हत्या से था नाराज लॉरेंस को छोटा दिखाना चाहता था
पुलिस जांच यह बात सामने आई है रिहान मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या से वह नाराज था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को छोटा दिखाना चाहता था। इसी कारण उसने दाउद की फोटो लगाकर फादर ऑफ ऑल क्रिमिनल दाउद इब्राहिम लिख डाला।