फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CAG report page number 47 to 55 disclosed that polluted water used to make alcohol

सेहत से हुआ खिलवाड़: CAG रिपोर्ट के पेज नंबर 47 से 55 में खुलासा, शराब बनाने के लिए हुआ खराब पानी का इस्तेमाल

Tue, 25 Feb 2025 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Feb 2025 07:50 PM IST
सार

कई ब्रैंड ने पानी की गुणवत्ता, हानिकारक तत्व, भारी धातु, मिथाइल अल्कोहल और माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण रिपोर्ट को पेश नहीं किया गया था।

विज्ञापन
CAG report page number 47 to 55 disclosed that polluted water used to make alcohol
सीएजी रिपोर्ट में खुलासा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के साथ शराब की गुणवत्ता पर भी सीएजी रिपोर्ट में सवाल उठाए गए हैं। 166 पन्नों की रिपोर्ट में पेज नंबर 47 से 55 तक में दर्ज है कि शराब की गुणवत्ता बेहद खराब रही। बगैर सही जांच और सर्टिफिकेट दिए ही दिल्ली में शराब की बिक्री की गई। शराब की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट में लाइसेंस लेने के दौरान बीआईएस मानकों का पालन नहीं किया गया। वहीं, आबकारी विभाग ने सही तरह से सत्यापन नहीं किया और दिल्ली में आपूर्ति की गई शराब की गुणवत्ता चिंता उत्पन्न करता है।

विज्ञापन

सेहत से हुआ समझौता
सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब के शौकीन दिल्लीवालों की सेहत से भी समझौता किया गया। उस दौरान शराब की गुणवत्ता की जांच में कई खामियां मिली हैं। सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) एक्ट में एल्कोहल को खाद्य सामग्री का दर्जा दिया गया है। शराब की टेस्टिंग के लिए अलग भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) स्टैंडर्ड तय है। शराब की गुणवत्ता सुनिश्चित करना आबकारी विभाग की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में उजागर हुई कई खामियां
कई ब्रैंड ने पानी की गुणवत्ता, हानिकारक तत्व, भारी धातु, मिथाइल अल्कोहल और माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण रिपोर्ट को पेश नहीं किया गया था। एफएसएसएआई ऐक्ट के तहत आवश्यक है। ऑडिट के दौरान रिपोर्ट्स में कई खामियां पाईं गईं। विदेशी शराब से संबंधित 51 फीसदी परीक्षण में रिपोर्ट एक साल से अधिक पुरानी थी। परीक्षण रिपोर्ट तक उपलब्ध नहीं था। सही सत्यापन नहीं करना दिल्ली में आपूर्ति की गई शराब की गुणवत्ता को लेकर चिंता उत्पन्न करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed