फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cabinet Minister Kailash Gehlot inaugurated work of laying PNG pipeline Najafgarh Delhi

Delhi: केजरीवाल सरकार ने नजफगढ़ को दी गैस पाइपलाइन की सौगात, 21 गांव और 200 कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

Sun, 01 Sep 2024 09:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Sep 2024 09:45 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया। इससे नजफगढ़ के 21 गांव और 200 कॉलोनियों के लोग लाभान्वित होंगे। 
 

विज्ञापन
Cabinet Minister Kailash Gehlot inaugurated work of laying PNG pipeline Najafgarh Delhi
नजफगढ़ में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के कार्य का हुआ उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ के दिचाऊं कलां और खैरा गांव में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के कार्य का दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने उद्घाटन किया। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से दो महीने के भीतर पाइपलाइन बिछाने के कार्य सहित दोनों गांव में घरों में पीएनजी कनेक्शन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि नजफगढ़ में सभी सुविधाएं जैसे पानी, सीवर, गैस लाइन, अच्छी सड़के आदि सुविधाएं होनी चाहिए। 2015 से अभी तक 227 किलोमीटर लाइन बिछाई गई, 2025 तक नजफगढ़ की सभी कॉलोनियों और गावों में गैस लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पाइपलाइन गैस सुविधा से गांव में महिलाएं खुश हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्ष में कई कॉलोनियों और गांवों को पाइप गैस लाइन से जोड़ा है। इस परियोजना का लक्ष्य मार्च 2025 तक नजफगढ़ के 21 गांवों और 200 कॉलोनियों में पीएनजी पाइप लाइनों को बिछाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed