फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cab driver behaved indecently in front of a DU student

कैब में शर्मनाक हरकत: 'चालक ने पहले आगे बैठने को कहा... फिर करने लगा घिनौनी हरकत', छात्रा ने बताई आपबीती

Wed, 10 Sep 2025 09:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Sep 2025 09:05 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शर्मसार कर देने वाली ये घटना सोमवार की है। 22 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने अपने कॉलेज जाने के लिए एक रैपिडो कैब बुक की थी। रास्ते में छात्रा ने चालक को अश्लील हरकत करते देखा, जिसके बाद वह बीच रास्ते में ही गाड़ी से उतर गई।

विज्ञापन
Cab driver behaved indecently in front of a DU student
कैब में छात्रा से घिनौनी हरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने मॉरिस नगर क्षेत्र में एक रैपिडो कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। कैब चालक पर गाड़ी चलाने के दौरान मास्टरबेशन करने का आरोप है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और कार चालक समेत कैब को भी जब्त कर लिया है। पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार सुबह उसे अपनी कक्षाओं के लिए देर हो रही थी इसलिए उसने एक कैब बुक की। एप पर अनुमानित आगमन समय 10 मिनट दिखा रहा था, लेकिन चालक ने उसे फोन करके यात्रा रद्द न करने का अनुरोध किया और उसे आश्वस्त किया कि वह रास्ते में है। पुलिस के अनुसार जब वह कैब में बैठी तो शंकर ने पहले उसे आगे की सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया और पीछे की सीट पर बैठ गई। पुलिस ने बताया कि चालक ने कथित तौर पर उसे छूने की कोशिश की और जल्द ही गाड़ी चलाते समय अश्लील हरकत करने लगा।

विज्ञापन

शोर मचाने पर भी कैब नहीं रोकी
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि विरोध करने और शोर मचाने के बावजूद, ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी नहीं रोकी। उन्होंने बताया कि कुछ दूर जाकर उसने कैब रोक दी। यहां छात्रा कैब से उतरकर दूर भाग गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और मलका गंज निवासी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया। कैब भी जब्त कर ली गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शर्मसार कर देने वाली ये घटना सोमवार की है। 22 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने अपने कॉलेज जाने के लिए एक रैपिडो कैब बुक की थी। रास्ते में छात्रा ने चालक को अश्लील हरकत करते देखा, जिसके बाद वह बीच रास्ते में ही गाड़ी से उतर गई और बाद में पुलिस में शिकायत की। उत्तरी जिला पुलिस पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई, जब एक छात्रा रैपिडो कैब में यात्रा कर रही थी। उसने देखा कि चालक का व्यवहार संदिग्ध था, क्योंकि उसने उसे आगे की सीट पर बैठने के लिए कहा और फिर अनुचित व्यवहार करने लगा। था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा तुरंत सतर्क हो गई और क्रांति चौक पर तैनात दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों को देखा। छात्रा ने पुलिस जवानों को घटना बताई और शोर मचाया। जब तक पुलिसवाले कैब तक पहुंचे आरोपी चालक भाग चुका था। बाद में रैपिडो से जानकारी लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बंगलूरू की रहने वाली यह युवती दो महीने पहले ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के बाद दिल्ली आई थी।

कैब की जांच में कुछ साक्ष्य मिले हैं
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार फोरेंसिक टीम ने वाहन की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि बुधवार शाम रैपिडो के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ड्राइवर के कथित दुर्व्यवहार की स्पष्ट रूप से निंदा करती है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगी।

कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद हमारी सुरक्षा और सहायता टीमों ने आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय किया और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आरोपी चालक को पुलिस थाने ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा कि रैपिडो किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करता है और यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अटल है।

सुरक्षा उपाय शुरू किए गए हैं
कंपनी ने एक बयान में कहा गया है कि सख्त केवाईसी सत्यापन और विश्वसनीय रिपोर्ट न मिलने पर खातों को तुरंत निलंबित करने के अलावा सुरक्षा उपाय भी शुरू किए हैं, जिनमें रात 10 बजे के बाद महिला सवारियों को यात्रा पूरी होने की पुष्टि के लिए सुरक्षा कॉल, एप के जरिये चौबीसों घंटे मदद और सवारियों को हर यात्रा से पहले वाहन और चालक के विवरण सत्यापित करने का आग्रह करने वाले निरंतर सुरक्षा शामिल हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed