फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   c patient would get new surgery

देश में पहली बार न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के मरीजों को मिलेगा ऐसा इलाज

Sat, 02 May 2015 01:05 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
c patient would get new surgery

देश में पहली बार न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के वैसे मरीज जिनको यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम है, उनके लिए नई तकनीक से सर्जरी करने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में ऐसे मरीजों के लिए वीडियो यूरोडायनमिक्स सर्जरी की व्यवस्था की जा रही है। इस तकनीक से न सिर्फ इस बीमारी का पता लग पाएगा बल्कि सर्जरी करके मरीज के ब्लॉडर को भी बड़ा किया जा सकता है। इसके बाद मरीज यूरीन पर नियंत्रण रख सकेगा।
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन वासुदेवा ने बताया कि देश में लाखों की संख्या में ऐसे मरीज हैं जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ हो, पार्किनसन, मल्टीपल स्केलेरोसिस, स्पाइन संबंधी दिक्कत हो, उनमें यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई बार जन्म के साथ ही स्पाइन में दिक्कत की वजह से इस तरह की दिक्कत रहती है। ऐसे मरीजों के लिए वीडियो यूरोडायनमिक्स बेहद उपयोगी है।

जो छुपाते हैं ‌बीमारी उनके लिए काम की है खबर

c patient would get new surgery

ऐसे मरीज यूरीन पर नियंत्रण नहीं रख पाते और कभी भी उनका यूरीन डिस्चार्ज हो जाता है। मरीज अपनी बीमारी के बारे में शुरुआत में किसी को बताते नहीं हैं, बाद में उनकी किडनी तक प्रभावित हो जाती है। ऐसे मरीजों के लिए यह तकनीक बेहद उपयोगी है।

डॉ. वासुदेवा ने बताया कि इस तकनीक के सहारे मरीज की पेशाब की थैली में नली डाली जाती है और नली का दूसरे छोर को कंप्यूटर से जोड़ा जाता है। एक नली से ब्लॉडर में पानी डाला जाता है।

इसके बाद बिल्कुल ईसीजी की तरह इमेज बनती दिखती है। इससे पता लगता है कि किस स्थिति में मरीज को दिक्कत होती है यूरीन पर काबू नहीं रह पाता।

इसके बाद यदि शुरुआत में ही बीमारी का पता लग जाए तो दवा से भी बीमारी को ठीक किया जा सकता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह से यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम झेल रहे 90 प्रतिशत मरीज सर्जरी से बच जाएंगे। शनिवार को ऐसे ही सात मरीजों की सफदरजंग अस्पताल में लाइव सर्जरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed