{"_id":"6110cecf8ebc3e7c9c5a78f7","slug":"byjus-will-give-2-crores-to-tokyo-olympics-winner-neeraj-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: टोक्यो ओलंपिक के विजेता नीरज चोपड़ा को बायजूस देगा 2 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान: टोक्यो ओलंपिक के विजेता नीरज चोपड़ा को बायजूस देगा 2 करोड़
Mon, 09 Aug 2021 12:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:14 PM IST
सार
- वर्ष 2020-21 में कोरोना और लॉकडाउन जैसी चुनौतियों के बावजूद ओलंपिक में खिलाड़ियों की उपलब्धियां सराहनीय और प्रेरणादायक हैं
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाली शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस ने स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
बायजूस की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। कुल 7 पदकों के साथ टीम इंडिया ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
देशवासियों की खुशी में शरीक बायजूस ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को दो करोड़ और मीराबाई चानू, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 में कोरोना और लॉकडाउन जैसी चुनौतियों के बावजूद ओलंपिक में खिलाड़ियों की उपलब्धियां सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। लोगों में आस जगी है कि हमारा देश भविष्य में कई और ओलंपिक चैंपियन दे सकता है। बायजूस के संस्थापक और सीईओ रवींद्रन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह समय है कि हम अपने ओलंपिक नायकों को चार साल में एक बार नहीं बल्कि हर एक दिन उन्हें याद रखें।
इस ऐतिहासिक मौके पर हम खिलाड़ियों को उनके प्रयासों, बलिदानों और उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत कर रहे हैं। यह राशि युवाओं को बड़ा सपना देखने के लिए प्रोत्साहित करेगी। भारत में कई और खेल चैंपियन पैदा करने की बहुत बड़ी क्षमता है और इस तरह की सफलताओं का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है ताकि हम खुद को एक खेल प्रेमी राष्ट्र से एक खेल खेलने वाले राष्ट्र में बदल सकें।