फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman was looted in Madhu Vihar Delhi crime

बदमाशों की चाल नहीं समझ पाया कारोबारी: सड़क हादसे का बहाना कर बीच सड़क लूटा; चाकू दिखाकर हुए फरार

Fri, 10 Nov 2023 07:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 07:05 PM IST
सार

दिल्ली में लूट की अनोखी वारदात सामने आई है। जहां एक कारोबारी सड़क पर घायल होने का बहाना कर रहे बदमाश की मदद के लिए आया लेकिन बदमाशों ने कारोबारी को लूट लिया। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
businessman was looted in Madhu Vihar Delhi crime
दिल्ली में लूट की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधु विहार इलाके में सड़क हादसे का शिकार होने का बहाना कर बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। ऑटो से टक्कर लगने के बाद एक युवक सड़क पर गिर गया। घायल समझकर एक कारोबारी अपनी कार से उतरकर उसकी मदद करने पहुंचे। तभी युवक के साथी बाइक से वहां पहुंचे और कारोबारी के गले से सोने का चेन लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

बारी जब तक कुछ समझ पाते घायल होने का नाटक करने वाला युवक भी पीड़ित को चाकू दिखाकर वहां से भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान मंडावली निवासी शिव कुमार चौधरी (38) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी चलाते हैं। बुधवार की रात वह पटपड़गंज इलाके में स्थित मैक्स अस्पताल के सामने अपनी कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क पर एक युवक ऑटो से टकराकर घायल हो गया है। वह सड़क पर गिर गया था। उसकी मदद करने के लिए वह अपनी कार से उतरकर वहां पहुंचे।

विज्ञापन

वह युवक को उठाने की कोशिश कर ही रहे थे कि बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके गले से करीब दो तौले का सोने की चेन खींच लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बाइक सवार दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर एनएन 24 की ओर भाग गए। वहीं घायल होने का बहाना करने वाला युवक भी उन्हें चाकू दिखाकर वहां से भाग गया। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। 
 

सूचना मिलते ही मधु विहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। चेन छीने जाने से पीड़ित के गर्दन में खरोंच आ गई थी। पुलिस उनका लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मेडिकल करवाया। उसके बाद उनके बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed