{"_id":"17a3e45d6a69f1570c6143b993074d1e","slug":"businessman-sought-20-lakh-ransom-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 15 May 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म स्थित एक व्यवसायी से बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जगत फार्म में व्यवसायी मनोज का लिबर्टी शोरूम है। बुधवार रात उनके मोबाइल पर धमकी देकर किसी ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद उनके मोबाइल पर कई बार फोन आया और कहा गया कि पुलिस अथवा किसी अन्य व्यक्ति को इस बारे में सूचना नहीं करनी है।
विज्ञापन
बदमाश ने बृहस्पतिवार देर रात तक 20 लाख देने की मांग की थी। लेकिन मनोज ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद व्यवसायी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मानें तो जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई थी उस नंबर पर नरेश नाम के युवक की आईडी लगी है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। एसपी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
पहले दादरी, फिर दनकौर अब ग्रेनो की बारी
रंगदारी को लेकर पहले दादरी में ट्रांसपोर्टर हत्याकांड और व्यापारियों पर जानलेवा हमला हुआ। पहले यह ‘कारोबार’ दादरी तक ही सीमित था। लेकिन कुछ दिनों से दनकौर में रंगदारी प्रकरण ने लोगों की नींद छीन ली है।
इसी कड़ी में यहां पूर्व प्रबंधक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। लेकिन अब बदमाशों की निगाह ग्रेटर नोएडा के व्यापारियों पर भी है।