{"_id":"49a39c608a8293916d3ceb8e26f2a274","slug":"businessman-looted-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Nov 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कॉलोनी इलाके में रविवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अदरक कारोबारी से हथियारों के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिये।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही कोतवाली थाना और गीता कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हल्के सीमा विवाद के बाद गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मनोज कुमार (35) परिवार के साथ आजादपुर इलाके में रहते हैं। आजादपुर मंडी में मनोज का अदरक का कारोबार है। इसका माल गाजीपुर मंडी में भी जाता है। इसकी पेमेंट लेने मनोज अक्तसर गाजीपुर जाते रहते हैं।
विज्ञापन
रविवार को मनोज करीब 2.50 लाख रुपये गाजीपुर से जमा करके लाए थे। इसके बाद वह बाइक से आजादपुर लौटने लगे। इस बीच गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मनोज से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। गीता कॉलोनी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन