फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus service in Gurgaon.

हर घंटे आपके साथ होगी आपकी ‘सहेली’

Wed, 03 Sep 2014 06:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 03 Sep 2014 06:03 AM IST
विज्ञापन
Bus service in Gurgaon.

गुड़गांव में कॉलेज जाना हो या फिर बाजार। फ्रेंड के घर जाना हो या ऑफिस। अब बस में चढ़ने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं रहेगी। बस, थोड़े से इंतजार में आपकी सहेली आपके बीच होगी। महिलाओं को सुगम और सुरक्षित सफर देने के लिए रोडवेज ने ऐसी ही पहल शुरु की है जिसमें महिला स्पेशल बस के रूप में महिलाओं को सुरक्षित सफर मिलेगा।

विज्ञापन


शुरुआती चरण में रोडवेज ने पांच रूटों पर प्रतिघंटे की सर्विस शुरु की है जिसे जल्द ही बढ़ा दिया जाएगा। साइबरसिटी में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार उठ रहे मुद्दों के बीच रोडवेज ने गुड़गांव में चल रही सिटीबस सेवा में महिलाओं के लिए सुविधाओं में थोड़ा इजाफा करते हुए महिला स्पेशल बस की शुरुआत की है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती चरण में शहर के व्यस्ततम पांच रुटों पर इनकी शुरुआत की गई है। जिसमें बस स्टैंड से मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन को जोड़ा गया है। इन बसों में खासतौर पर महिला स्पेशल का बोर्ड लगाने के अलावा कंडक्टर को सिर्फ महिला यात्री को चढ़ाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक रोहित यादव ने बताया कि शुरुआत के बाद इसका अच्छा रिस्पोंस सामने आ रहा है। जल्द ही इन्हें अन्य रूटों पर भी बढ़ाया जाएगा। इससे पहले पटौदी और फिर मेवात में महिला स्पेशल बस शुरु करने के बाद महिलाओं के लिए रोडवेज का अच्छा कदम माना जा रहा है।

बसों का टाइमटेबल-
-बस स्टैंड से डूंडाहेड़ा.....................सुबह 6.25 बजे
-हुडा सिटी सेंटर मेट्रो से बादशाहपुर...सुबह 6.30 बजे
-बस स्टैंड से आईएमटी मानेसर........सुबह 6.41 बजे
-बस स्टैंड से केंद्रीय विहार..............सुबह 6.48 बजे
-बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन...............सुबह 6.50 बजे
वाया हुडा सिटी सेंटर रेलवे स्टेशन
(नोट-बसों की प्रतिघंटे के हिसाब से सर्विस उपलब्ध होगी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed