फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bus driver beaten passenger to enter from front gate 

अगले गेट से चढ़ने पर बस चालक ने लोहे के पाइप से किया हमला, लहूलुहान, आरएमल अस्पताल में भर्ती 

Thu, 24 Oct 2019 05:09 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 24 Oct 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
bus driver beaten passenger to enter from front gate 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

आरएमएल अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी प्रभास राज मंगलवार शाम 740 रूट की क्लस्टर बस में अगले गेट से चढ़ गया। इससे गुस्साए चालक ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वह बस लेकर फरार हो गए। नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस के मुताबिक, बस तालकटोरा रोड स्टॉप पर खड़ी थी। पिछला दरवाजा बंद देख प्रभास अगले गेट से चढ़ गया। इस पर ड्राइवर ने उसे गालियां दीं। प्रभास कंडक्टर से टिकट लेकर बस में बैठ गया। गुरुद्वारा रकाबगंज इसका आखिरी स्टैंड था। वहां उतरकर प्रभास शिकायत करने के लिए बस का फोटो लेने लगा तो चालक लोहे का पाइप निकाल लाया और उस पर हमला कर दिया। उसने लोहे के पाइप से उसकी नाक को लहूलुहान कर दिया। प्रभास की शिकायत पर पहुंची पीसीआर वैन ने उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed