{"_id":"5d821bd58ebc3e01567f0e31","slug":"bus-crashes-into-cars-near-akshardham-temple-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के अक्षरधाम के पास बेकाबू बस ने छह वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के अक्षरधाम के पास बेकाबू बस ने छह वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल
Wed, 18 Sep 2019 05:28 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 18 Sep 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के अक्षरधाम के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-9 (पहले एनएच-24) पर अक्षरधाम मंदिर के पास बुधवार शाम करीब 4:50 बजे क्लस्टर बस ने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। इससे वहां कोहराम मच गया। वहां मौजूद बाकी वाहन चालकों ने आनन-फानन में हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाना शुरू किया।
विज्ञापन
खबर मिलते ही पुलिस और कैट्स एंबुलेंस पहुंच गई। चालक बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कुछ और लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस आसपास के अस्पताल में बाकी घायलों का पता लगा रही है। पांडव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम करीब 4:50 बजे अक्षरधाम मंदिर के पास हुआ। अक्षरधाम मंदिर से गाजीपुर जाने वाली सड़क पर जाम लगा हुआ था। इस बीच पीछे से आई एक क्लस्टर बस ने ऑटो और स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय बस की रफ्तार बढ़ा दी। इससे ऑटो और स्कूटी आगे खड़े एक अन्य ऑटो में घुस गए। बीच में आया ऑटो आगे एक ईको मालवाहक वैन में नीचे घुस गया। वे आगे मारुति अर्टिगा और मिनी टेंपो में घुस गए किसी तरह बस रुकी। हादसे के बाद कोहराम मच गया। बस में मौजूद सवारियां फौरन नीचे उतरीं और मदद के लिए भागीं। हादसे में एक ऑटो ईको वैन के नीचे घुसकर बुरी तरह पिचक गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मालवाहक वैन का पिछला हिस्सा उठ गया और उसके नीचे ऑटो दब गया। ऑटो में चालक और एक महिला बुरी तरह दब गए। किसी तरह लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों में अखिलेश (21), चंदन (32) और मोहम्मद आमिर (41) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।
घायल महिला को किस अस्पताल में ले जाया गया, इसका देर शाम तक पता नहीं चल पाया था। मालवाहक वैन के चालक विनोद ने बताया कि बस चालक ने जोरदार टक्कर मारी थी। हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी।
उधर, एनएच-9 पर हुए हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक ओर हटाया।