फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus and truck drivers protested against the new hit and run law at Delhi Jantar Mantar

'काला कानून वापस लो': नारों से गूंजा जंतर-मंतर, केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, ड्राइवरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2024 07:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 07:55 PM IST
सार

दिल्ली के जंतर मंतर पर बस और ट्रक ड्राइवरों ने हिट एंड रन के नए कानून का विरोध किया। देशभर में हिट एंड रन के नए कानून के विरोध प्रदर्शन के बीच अब यूनियन जंतर मंतर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Bus and truck drivers protested against the new hit and run law at Delhi Jantar Mantar
जंतर मंतर पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में बुधवार को विभिन्न ट्रक, बस व ऑटो यूनियन ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इनकी मुख्य मांग है कि इस कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। प्रदर्शन में ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी संगठन, दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर यूनियन समेत अन्य संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया। 

विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से आकर यहां एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह कानून चालकों के हित में नहीं है। इस कानून के तहत शोषण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ऑटो टैक्सी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ज्यादातर हादसों में वाहन चालक की कोई गलती नहीं होती। नए कानून में कोई अपील-दलील नहीं सुनी जाएगी। सीधे कार्रवाई होगी। इसलिए यह कानून देशहित में नहीं है। इसे वापस लिया जाए। कानून वापसी को लेकर ही सभी व्यावसायिक वाहनों के ड्राइवर हड़ताल पर ही रहेंगे। 

विज्ञापन

संजय सम्राट ने कहा कि पूरे देश के ड्राइवर्स पर यह काला कानून जिस पर ड्राइवर्स पर दुर्घटना के समय भाग जाने पर 10 लाख का जुर्माना और 7 साल की सजा का प्रावधान बनाया गया है, इससे ड्राइवर्स में भय का माहौल बन गया है। चालक वाहनों को रोड पर खड़ा कर चाबी मालिकों को दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed