{"_id":"5b5a16eb4f1c1be94b8b6ef8","slug":"burari-case-cbi-doing-psychological-post-mortem-of-11-members-of-bhatia-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुराड़ी केस: मरने से पहले क्या सोच रहे थे भाटिया परिवार के 11 सदस्य, अब सामने आएगा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराड़ी केस: मरने से पहले क्या सोच रहे थे भाटिया परिवार के 11 सदस्य, अब सामने आएगा सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को हिला देने वाले दिल्ली के बुराड़ी कांड में सीबीआई भाटिया परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में साइक्लॉजिकल ऑटोप्सी (मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम) कर रही है। इससे ये पता लगेगा कि खुदकुशी करने से पहले परिवार के लोगों की मनोदशा कैसी थी।
विज्ञापन
परिवार के अन्य सदस्य क्या खुदकुशी करना चाहते थे या फिर धोखे से फांसी पर लटकाया गया है। वहीं, पुलिस ने घर की सुरक्षा अभी तक बढ़ा रखी है।
अमर उजाला ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था कि बुराड़ी में 11 लोगों की मौत के मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस सीबीआई की सहायता लेगी।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने सीबीआई को साइक्लॉजिकल ऑटोप्सी के लिए पत्र लिखा था। सीबीआई ने अपराध शाखा के आग्रह को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से संपर्क साध रहे विदेशी
सीबीआई की सीएफएसएल टीम सभी 11 मृतकों की साइक्लॉजिकल ऑटोप्सी कर रही है। सीबीआई की सीएफएसएल ने अपराध शाखा से सारे कागजात, परिवार, पड़ोसियों व रिश्तेदारों के बयान ले लिए थे। पुलिस ने कहा कि वह मामले की तफ्तीश कर रह हैं।
पीड़ित परिवार से संपर्क साध रहे विदेशी
विदेशी लोग पीड़ित परिवार के लोगों से संपर्क साध रहे हैं। दिनेश के पास विदेश से काफी फोन आ रहे हैं और वह पुलिस से कई सवाल पूछने के लिए कह रहे हैं।
विदेशी लोगों के संपर्क में आने के बाद दिनेश व ललित की बहन सुजाता पिछले सप्ताह रोहिणी स्थित दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय गए थे, जहां दोनों ने पुलिस से कई सवाल पूछे थे।
पीड़ित परिवार से संपर्क साध रहे विदेशी
विदेशी लोग पीड़ित परिवार के लोगों से संपर्क साध रहे हैं। दिनेश के पास विदेश से काफी फोन आ रहे हैं और वह पुलिस से कई सवाल पूछने के लिए कह रहे हैं।
विदेशी लोगों के संपर्क में आने के बाद दिनेश व ललित की बहन सुजाता पिछले सप्ताह रोहिणी स्थित दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय गए थे, जहां दोनों ने पुलिस से कई सवाल पूछे थे।