फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bullies brutalized woman on suspicion of witchcraft in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ अमानवीयता: तंत्र-मंत्र के शक में काटे बाल, पिलाई पेशाब; बिहार की है पीड़िता

Sat, 22 Jun 2024 04:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jun 2024 04:01 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में तंत्र-मंत्र के शक में एक महिला के साथ बर्बरता करने के मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने एक महिला के सिर के बाल काट दिए और उसे पेशाब पिलाई। मामले पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
bullies brutalized woman on suspicion of witchcraft in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला से हैवानियत की गई। खेड़ी गांव में जादू-टोना करने के शक में महिला की पिटाई की गई। आरोपियों ने महिला के सिर के बाल काट दिए। उसे पेशाब पिलाया गया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी ननुवा ठेकेदार, पत्नी पिंकी और बेटी प्रीति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के पूर्णिया निवासी महिला परिवार के साथ खेड़ी गांव में रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति ने कहा है कि मूलरूप से बिहार निवासी ननुवा ठेकेदार उनके पड़ोस में परिवार के साथ रहता है। ननुवा की बेटी बीमार रहती है। ननुवा और उसके परिजन पीड़िता पर जादू-टोना करने का शक करते थे। आरोप है कि 13 जून को महिला घर पर अकेली थी। उसी दौरान जादू-टोना करने का आरोप लगाकर ननुवा ने पत्नी और बेटी संग मिलकर महिला की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


पिटाई के बाद आरोपियों ने महिला के सिर के बाल काटे। महिला गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं सुनी। उसके बाद जबरन पेशाब पिलाया गया। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद से पीड़िता बुरी तरह सहम गई। पीड़िता के सामान्य होने के बाद पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed