फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullies beat up two students near police picket on Jahangirabad Road in Bulandshahr

बेखौफ बदमाश: पुलिस पिकेट के पास दबंगों ने छात्रों को बेरहमी से पीटा, दोनों जा रहे थे कोचिंग

Tue, 26 Sep 2023 12:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 26 Sep 2023 12:52 PM IST
सार

बुलंदशहर में जहांगीराबाद रोड पर पुलिस पिकेट के पास दबंगों ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो छात्रों की पिटाई कर दी। पीड़ित छात्रों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bullies beat up two students near police picket on Jahangirabad Road in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीराबाद रोड पर पुलिस पिकेट के पास दबंगों ने खुलेआम गुंडई दिखाते हुए दो छात्रों की उनकी बहन के सामने ही पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र ने कई को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


औरंगाबाद थाना क्षेत्र के नगलाकरन गांव निवासी मिंटू सिंह ने पुलिस को दी तहररी में बताया कि वह अपनी बहन और दोस्त गौरव निवासी गांव इलना के साथ जहांगीराबाद रोड पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे। जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर पुलिस पिकेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर 10-12 युवकों ने दोनो छात्रों की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोग मौके पर खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। लेकिन किसी ने भी दोनो छात्रों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। दबंग वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, स्थानीय पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों का कोई अता-पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed