{"_id":"68556ae0677cb38a0f0ffdd6","slug":"bullets-fired-in-land-dispute-in-hathin-case-filed-against-eight-including-spo-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रोका तो जान से मार देंगे': पुलिस के सामने दबंगो ने जोता खेत, चली ताबड़तोड़ गोलियां, SPO समेत आठ के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रोका तो जान से मार देंगे': पुलिस के सामने दबंगो ने जोता खेत, चली ताबड़तोड़ गोलियां, SPO समेत आठ के खिलाफ FIR
Fri, 20 Jun 2025 07:36 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:36 PM IST
सार
पलवल जिले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। लिस ने छह नामजद और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी हरियाणा पुलिस में एसपीओ के रूप में तैनात है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हथीन थाना क्षेत्र के नांगल जाट गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। मामले में पुलिस ने छह नामजद और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बहीन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें एक हरियाणा पुलिस में एसपीओ के रूप में तैनात है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव नांगल जाट निवासी रामवीर ने शिकायत दी है कि उनकी छह एकड़ भूमि होडल-नूंह रोड पर स्थित है। इसमें से 10 कनाल भूमि उन्होंने बुधराम से खरीदी है। 19 जून को बुधराम, धर्मवीर, विक्रम, कृष्ण, बल्ली (सभी नांगल जाट निवासी) अवैध हथियारों के साथ खेत में जोताई करने आ गए और धमकी दी कि 'रोका तो जान से मार देंगे'।
विज्ञापन
रामवीर व परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की। 112 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस के सामने ही खेत जोतते रहे। पुलिस ने वीडियो बनाई तो आरोपी धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन