फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullets fired at property dealer's office in Shahdara

प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर चलीं गोलियां: शाहदरा जिले के फर्श बाजार की वारदात, पुलिस को घटनास्थल से मिले खोखे

Tue, 26 Sep 2023 12:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Sep 2023 12:48 AM IST
सार

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। पुलिस संजय अरोड़ा से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी या फिर कोई धमका रहा था।

विज्ञापन
Bullets fired at property dealer's office in Shahdara
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गोलियां चला दीं। आधी रात को पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो बाहर निकले। इस बीच बदमाश वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


खबर मिलते ही पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर संजय अरोड़ा वहां पहुंचे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए। पुलिस ने पीड़ित संजय अरोड़ा का बयान लेकर गोली चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। पुलिस संजय अरोड़ा से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी या फिर कोई धमका रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित संजय अरोड़ा परिवार के साथ ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा में रहते हैं। फर्श बाजार के मनीराम रोड पर इनका अपने बुआ के बेटे ओमकार के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार है। रविवार को दफ्तर बंद कर दोनों घर आ गए थे। इस बीच देर रात को ओमकार ने कॉल कर संजय को गोली चलने की खबर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed