फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulldozer on illegal encroachment in Bhajanpura

Delhi: दिल्ली के भजनपुरा में सड़क से हटाए गए मजार और मंदिर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात; आप ने LG को घेरा

Sun, 02 Jul 2023 09:22 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Jul 2023 09:22 AM IST
सार

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। भजनपुरा में सड़क पर स्थित दो धार्मित स्थलों पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला है।

विज्ञापन
Bulldozer on illegal encroachment in Bhajanpura
अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। भजनपुरा में सड़क पर स्थित दो धार्मिक स्थलों में मजार और मंदिर को सुबह प्रशासन द्वारा हटवाया गया। इस दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहे। वहीं, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। 

विज्ञापन


दिल्ली उत्तर पूर्व जिला डीसीपी का कहना है कि भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चला। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग की सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया। दोनों ढांचों को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है।

विज्ञापन
सीलमपुर एसडीएम शरत कुमार ने बताया कि भजपनपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर और सड़क के बीच एक मजार थी। आज की कार्रवाई में दोनों को हटाया है। यह PWD की सड़क है और 15 दिन का नोटिस दिया था जो 15 मई को खत्म हो गया था। इस पर कार्रवाई न होने पर जिला उत्तर-पुर्व की तरफ से यह कार्रवाई की है।



आम आदमी पार्टी ने एलजी को घेरा
इस मामले पर दिल्ली सरकार ने एलजी पर निशाना साधा है। आतिशी ने कहा, 'एलजी साहब, मैंने कुछ दिनों पहले आपसे पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जो आपका निर्णय, वो आप वापस ले लें। परंतु आज फिर से आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया है। मेरा आपसे पुनः निवेदन है की दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को ना तोड़ा जाए। इन से लोगों की आस्था जुड़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed