फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr Sadar Assembly Bypoll 2020: Candidates of bjp usha sirohi bsp haji yunus rld praveen kumar singh

UP Bypoll 2020: बुलंदशहर की सदर सीट पर इन दो उम्मीदवारों में है कांटे की टक्कर, जानिए इनके बारे में

Tue, 10 Nov 2020 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 10 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Sadar Assembly Bypoll 2020: Candidates of bjp usha sirohi bsp haji yunus rld praveen kumar singh
हाजी यूनुस और उषा सिरोही - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर सदर सीट पर विधायक और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है। इसके नतीजे मंगलवार(10 नवंबर) को आएंगे। इस सीट पर कुल 3.88 लाख मतदाता हैं। सर्वाधिक संख्या मुस्लिम मतदाताओं की है। उसके बाद अनुसूचित जाति के मतदाता हैं।
विज्ञापन


2017 में सदर विधानसभा सीट पर कुल 64.27 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि, उपचुनाव में कुल 52.56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि लोगों ने किस प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है।
विज्ञापन


यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच में है। बुलंदशहर सदर सीट पर विधायक और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने उनकी पत्नी उषा सिरोही को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने गठबंधन में यह सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी है। रालोद ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जगवीर सिंह के बेटे प्रवीण कुमार सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने पूर्व विधायक हाजी अलीम के भाई हाजी यूनुस और कांग्रेस ने सुशील चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। असदउद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने रियाजुद्दीन और भीम आर्मी चलाने वाले चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने हाजी यामीन को मैदान में उतारा है। आगे पढ़ें प्रत्याशियों के बारे में...

भाजपा उम्मीदवार उषा सिरोही

Bulandshahr Sadar Assembly Bypoll 2020: Candidates of bjp usha sirohi bsp haji yunus rld praveen kumar singh
उषा सिरोही - फोटो : अमर उजाला

उषा सिरोही सदर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे विरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी हैं। विरेंद्र सिंह सिरोही की मौत के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव हुआ है जिसमें भाजपा ने उषा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके साथ ही कुल 16 लाख 58 हजार रुपये की मालकिन हैं। इसमें एक लाख रुपये नकदी, 42000 रुपये उनके बैंक खाते में और 300 सोना और 300 ग्राम चांदी शामिल हैं।

बसपा उम्मीदवार हाजी यूनुस

Bulandshahr Sadar Assembly Bypoll 2020: Candidates of bjp usha sirohi bsp haji yunus rld praveen kumar singh
हाजी यूनुस - फोटो : अमर उजाला
बसपा ने पूर्व विधायक हाजी अलीम के भाई हाजी यूनुस को उम्मीदवार बनाया है। हाजी अलीम पर उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार कई आपराधिक मामले लंबित हैं। इसमें कई मामले दिल्ली के भी हैं।

उनके पास कुल 55 लाख 55 हजार 827 रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें 5 लाख नकदी और बैंक में जमा राशि और प्रतिभूतियों के रूप में लगभग 50 लाख रुपये हैं। वहीं उनकी पत्नी के नाम भी 66 लाख की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed