फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr many accidents on february 4 1 student a horse lost life many injured deer fall in drain

बुलंदशहर में हादसों का दिन, तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में गई एक छात्र की जान, कई घायल

Mon, 04 Feb 2019 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Feb 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr many accidents on february 4 1 student a horse lost life many injured deer fall in drain
फाइल फोटो

बुलंदशहर में सोमवार(4 फरवरी) हादसों का दिन बन गया। आज यूपी के इस जिले से एक के बाद एक कई हादसों की खबर आई जिसमें एक छात्र और घोड़े की मौत हो गई, वहीं कई के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


पहली घटना
जानकारी के अनुसार थाना काकोड़ क्षेत्र के गांव भगवानपुर में सड़क हादसे में संजू पुत्र बलबीर की मौत हो गई। उसके साथी मोहित पुत्र कमल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ही कक्षा 12 के छात्र थे और बाइक से अपना प्रवेश पत्र लेने गए थे।
विज्ञापन


बता दें कि छात्रों की बाइक को एक पिकअप वैन में बुरी तरह टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां संजू की मौत हो गई। इस वक्त संजू का शव मोर्चरी में रखा है जबकि मोहित बुलंदशहर के संस्कार अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना
एक ओर जहां भीषण हादसे में एक छात्र ने अपनी जान गंवा दी वहीं खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में आज कोहरे के चलते ट्रक, डंपर, तांगा और बाइक में जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इस घटना के बाद तांगे के घोड़े की मौत हो गई।


तीसरी घटना
अनूपशहर के जंगल से भटकता हुआ एक हिरन आज शहर के एक नाले में गिरने से चोटिल हो गया। ये सूचना मिलते ही वनकर्मी वहां पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आम लोगों के सहयोग से हिरन को नाले से निकाल कर पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हिरण को हसनपुर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed