{"_id":"5eb51bbce998f8488f364aae","slug":"bulandshahr-love-couple-commits-suicide-on-rail-track-after-family-unhappy-with-their-wedding-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, प्रेम संबंधों से नाराज थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, प्रेम संबंधों से नाराज थे परिजन
Fri, 08 May 2020 02:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 May 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के चोला चौकी के गांव नगला इलाहाबाद में प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक किशोरी उम्र 16 वर्ष और एक युवक 18 वर्ष आपस में प्रेम करते थे। वह शादी करना भी चाहते थे। परिवार वाले इस बात से नाराज थे।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही लड़की के चाचा ने लड़के के खिलाफ चोला चौकी में लड़की से मारपीट करने के आरोप में तहरीर दी थी। गुरुवार रात भी इन दोनों के परिजनों में प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर गुरुवार देर रात 12:00 बजे के बाद दोनों ने गांव रोड के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। जब सुबह लोग अपने खेतों पर, इधर-उधर काम करने के लिए जा रहे थे, तब उनके शव क्षत-विक्षत कटे हुए रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े देखा।
विज्ञापन
परिजन भी उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।