फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr gang assault and victim suicide case dm ssp visit spot two other accused arrested total five sent to jail family gets financial help all update

बुलंदशहर दुष्कर्म केसः डीएम-एसएसपी ने किया मौका मुआयना, परिवार को मिली 3.75 लाख की मदद, पांच गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr gang assault and victim suicide case dm ssp visit spot two other accused arrested total five sent to jail family gets financial help all update
बुलंदशहर के जहांगीराबाद मामले में मौका मुआयना करने पहुंचे डीएम-एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के जहांगीराबाद प्रकरण में डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। बुधवार सुबह मृतक के घर अफसर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं दोपहर तक डीएम ने परिजनों को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत बैंक खाते में 3.75 लाख रुपये की मदद दिलवाई।
विज्ञापन


इस मामले में देर रात पुलिस ने दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल पांच नामजद आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल जा चुके हैं। वहीं अभी भी दो नामजद आरोपी पकड़ से दूर हैं। जिनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ने का दम्भ भर रही है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जहांगीराबाद में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने आरोपी परिवार के दबाव में आत्मदाह करने की कोशिश की। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक महिला सहित सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में एसएसपी ने सीओ अनूपशहर और कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद को लाइन हाजिर कर दिया है। 

पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री के साथ 14 अगस्त 2020 को एक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से ही आरोपी के परिजन मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे। फैसला न करने पर उनकी पुत्री व अन्य परिजनों को हत्या की धमकी दी जा रही थी।


इस संबंध में भी पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित पिता ने न्यायालय में याचिका दायर की हुई है। वहीं, मंगलवार सुबह पीड़िता के पिता व मां पड़ोस में ही एक अन्य घर में गए हुए थे। उस दौरान पीड़िता ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की। यह उसने अपने अंतिम बयान में कहा था। पीड़िता के बयान से पहले यह कहा जा रहा था कि उसे सात लोगों ने जलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed