Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr former bsp mla haji aleem found dead in home family says brain hamrage police say murder

बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की गोली मारकर हत्या!, ऐसे हाल में घर में मिला शव

Wed, 10 Oct 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 10 Oct 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr former bsp mla haji aleem found dead in home family says brain hamrage police say murder
बसपा विधायक का उनके कमरे में पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के सदर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके और बसपा नेता हाजी अलीम का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में मिला है। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। लेकिन सिर में गोली लगी मिली है, वहीं शव के पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही पुलिस समेत शहर के लोग उनके आवास पर पहुंच गए। बता दें कि हाजी अलीम की मौत के बाद शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस कुछ भी साफ बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


जहां परिवार उनकी मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से बता रही है वहीं नगर कोतवाल ने पुष्टि की है कि हाजी अलीम के सिर में गोली लगी है। परिजनों का कहना है कि उनका शव उनके कमरे से पाया गया और नाक-कान से खून निकल रहा था। पुलिस के आलाधिकारियों समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी अलीम बसपा के मजबूत नेता माने जाते थे। यही वजह है कि पार्टी के कई बड़े नेताओं की बुलंदशहर पहुंचने की उम्मीद है। 
Trending Videos

कौन थे हाजी अलीम

bulandshahr former bsp mla haji aleem found dead in home family says brain hamrage police say murder
हाजी अलीम

हाजी अलीम वर्ष-2007 से वर्ष-2012 और वर्ष-2012 से वर्ष -2017 तक सदर सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव जीते और विधायक बने। हालांकि वर्ष 2017 के चुनाव में वे अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए। 
अंतिम चुनाव में भी हाजी अलीम को 90 हजार से अधिक मत मिले थे। बसपा में उनकी मजबूत पकड़ थी। वेस्ट यूपी में हाजी अलीम का नाम गरीबों के हमदर्द के रूप जाना जाता था। वे धार्मिक आयोजनों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed