फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr encounter between wanted criminals and police one arrest one absconding police probing

बुलंदशहरः बीती रात पुलिस और वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल दूसरा फरार, तलाश जारी

Fri, 18 Sep 2020 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Sep 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr encounter between wanted criminals and police one arrest one absconding police probing
बुलंदशहर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लूट की घटना में वांछित चल रहे बदमाश से गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर सिकंदराबाद पुलिस सिरोधन रोड पर पहुंची जहां उसकी बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वांछित बदमाश मोहित अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देने निकला था। इस दौरान उसकी पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी है कि घायल बदमाश ने 14 सितंबर को दिन-दहाड़े सिकंदराबाद में लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान मोहित का साथी जैकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाश मोहित के पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed