फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr echo of rape reached Parliament, the BJP-BSP demanded the resignation of Akhilesh

संसद पहुंची बुलंदशहर गैंगरेप की गूंज, BJP-BSP ने मांगा अखिलेश का इस्तीफा

Tue, 02 Aug 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr echo of rape reached Parliament, the BJP-BSP demanded the resignation of Akhilesh
अ‌खिलेश यादव व मायावती - फोटो : demo pic

बुलंदशहर में हाईवे पर सामूहिक बलात्कार कांड को लेकर भाजपा, सपा और कांग्रेस ने संसद के भीतर और  बाहर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा सांसदों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग की। 

विज्ञापन


बसपा ने सूबे की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताया, कांग्रेस ने लगातार बदतर होती स्थिति पर चिंता जताई। तीनों दलों के सदस्यों ने अखिलेश से इस्तीफे की मांग के साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की भी मांग की। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने जब प्रदेश की सपा सरकार पर गुंडों और अराजक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर सपा और भाजपा सदस्यों में हुई तीखी नोकझोंक

Bulandshahr echo of rape reached Parliament, the BJP-BSP demanded the resignation of Akhilesh
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

शून्यकाल में इस मामले को उठाते हुए सांसद भोला सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और सरकार की ओर से असामाजिक तत्वों को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हुई है। 

बीते चार सालों में दुष्कर्म, हत्या, उत्पीड़न, अपहरण के मामलों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हालात संभालने में बुरी तरह अक्षम हैं। राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। 

इस दौरान सदन में सपा और भाजपा सदस्यों में तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा सांसदों ने सपा सांसदों को खरी-खोटी सुनाई तो सपा सांसदों ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। 

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों को निलंबित किया गया। आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनकी खोजबीन शुरू हुई।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने संसद परिसर में मीडिया से बुलंदशहर गैंगरेप कांड पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून का राज नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं।

सीएम की कार्रवाई को राज्यपाल ने सराहा

Bulandshahr echo of rape reached Parliament, the BJP-BSP demanded the resignation of Akhilesh
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव से यूपी नहीं चल पा रहा है फिर वह तुरंत इस्तीफा दे दें। कांग्रेस ने भी इस तरह की घटना को प्रदेश सरकार की नाकामी बताया। 

उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को जनता के बीच ले जाएगी। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव नेता जयंत चौधरी ने  घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ितों को समुचित उपचार दिलाने की मांग की।  

सीएम की कार्रवाई को राज्यपाल ने सराहा
राज्यपाल राम नाईक ने गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्रवाई की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

सरकार जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी सजा दिलाए, ताकि समाज में संदेश जाए कि इस तरह की घटना करने वाले अपराधी बच नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed