{"_id":"5ea3bef309c3fd27142c6ca4","slug":"bulandshahr-cop-died-of-bullet-injury-in-suspicious-condition-his-colleague-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः संदिग्ध हालात में दारोगा की गोली लगने से मौत, साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः संदिग्ध हालात में दारोगा की गोली लगने से मौत, साथी गिरफ्तार
Sat, 25 Apr 2020 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में दरोगा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के बीबीनगर थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात करीब 12 बजे थाने की बैरक में उनकी साथी दरोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक दरोगा शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद सोने के लिए गए थे। वहीं उनके साथी दरोगा नरेंद्र की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी।
विज्ञापन
इस घटना के बाद नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबी नगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुख्यालय से एसएसपी संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी दरोगा नरेंद्र मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने रात में ही गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव जलालाबाद का रहने वाला है, थाने पर उसकी बीते वर्ष 22 जुलाई को तैनाती हुई थी। मामले में थाने पर तैनात कांस्टेबल ने आरोपी दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।