{"_id":"5ebbd66013bee362f6126aa5","slug":"bulandshahr-cmo-transferred-to-moradabad-dr-bhavtosh-shankdhar-to-be-new-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के मुख्य चिकित्साधिकारी का तबादला, मुरादाबाद के डॉ. भवतोष शंखधर होंगे नए सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के मुख्य चिकित्साधिकारी का तबादला, मुरादाबाद के डॉ. भवतोष शंखधर होंगे नए सीएमओ
Wed, 13 May 2020 04:45 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 13 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु नहीं रखने पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) केएन तिवारी पर गाज गिरी है। शासन ने सीएमओ केएन तिवारी का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
उन्हें मुरादाबाद भेजा गया है और उनके स्थान पर जिला चिकित्सालय मुरादाबाद में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. भवतोष शंखधर को बुलंदशहर के नए सीएमओ का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा प्रदेश के तीन मुख्य चिकित्साधिकारियों पर कोविड-19 के दौरान लापरवाही बरतने पर तबादला कर दिया गया। बुलंदशहर में तैनात मुख्य चिकित्साधिकारी को मुरादाबाद जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ परामर्शदाता, मथुरा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह को मुरादाबाद आरएफपीटीसी प्रधानाचार्य के पद पर और आरएफपीटीसी डॉ. संजीव यादव को मथुरा का मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी जैन को जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर उनके स्थान पर मुरादाबाद जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.वीबी पुष्कर को तैनाती दी गई है।
प्रमुख सचिव ने स्वतः कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। बुलंदशहर सीएमओ के तबादले से जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।