{"_id":"5c05c3d3bdec2241b52036c8","slug":"bulandshahr-clash-inspector-subodh-kumar-singh-died-due-to-bullet-injuries-says-dm-anuj-kumar-jha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल: गोली लगने से हुई इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत, निजी पिस्टल और मोबाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल: गोली लगने से हुई इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत, निजी पिस्टल और मोबाइल गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह की दंगाइयों ने गोली मारकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने इस बाबत खुलासा किया है। साथ ही इंस्पेक्टर की निजी पिस्टल व मोबाइल फोन भी गायब है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
घटना के बाद से ही इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत की गुत्थी उलझ रही थी। एक ओर प्रारंभिक जांच में अधिकारी इंस्पेक्टर की मौत सिर में पत्थर लगने से होने का दावा कर रहे थे। वहीं, चर्चाओं का बाजार भी गरम था।
सोमवार देर शाम इंस्पेक्टर का पोस्टमार्टम होने के बाद हत्या की गुत्थी भी पूरी तरह से सुलझ गई है। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि इंस्पेक्टर की बाईं आंख की तरफ से गोली सिर में घुस कर निकली थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं, सीओ स्याना सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृत इंस्पेक्टर की निजी पिस्टल व उनका मोबाइल फोन गायब है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।

बवाल के बाद फैली झूठी अफवाह
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चिंगरावठी में हुए बवाल के बाद औरंगाबाद में तरह-तरह की झूठी अफवाह चलती रही। अफवाहों को लेकर नगर में जगह-जगह झुंड बनाकर लोग चर्चा करते नजर आये। हालांकि अफवाहों पर पुलिस बराबर नजर रखे हुए है। नगर में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।