{"_id":"5d36bc778ebc3e6cef2b1db6","slug":"bulandshahr-2-year-old-fall-to-death-in-tank-while-playing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः शाम से गायब मासूम का घर के ही टैंक में मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः शाम से गायब मासूम का घर के ही टैंक में मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 23 Jul 2019 01:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
टैंक में गिरकर बच्ची परी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार सुबह उस वक्त मातम छा गया जब सोमवार शाम से गायब एक दो साल की बच्ची का शव घर के ही टैंक में तैरता मिला। जानकारी के अनुसार बच्ची खेलते हुए टैंक में गिर गई थी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के डिबाई नगर के मोहल्ला हंसिया गंज में सत्येंद्र कुमार के मकान में टैंक का निर्माण हो रहा है। इस बीच उनकी बेटी दिव्यांशी उर्फ परी(2) सोमवार शाम से अपने घर से गायब थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पूरी रात उसे ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब टैंक में किसी ने झांका तो बच्ची परी का शव टैंक में तैरता मिला। यह खबर जैसे ही घर के अन्य लोगों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। खोई बच्ची इस तरह मिलेगी यह किसी को अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
इस वक्त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्ची कल शाम खेलते-खेलते नाले में गिर गई होगी और किसी को पता नहीं चल सका जिससे उसे समय से न निकाला जा सका और उसकी टैंक के पानी में डूबकर मौत हो गई।