फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building collapses in Delhi sadar bazar area, many injured

दिल्ली के सदर बाजार में चार मंजिला इमारत ढही, कोई हताहत नहीं

Sat, 02 Sep 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Building collapses in Delhi sadar bazar area, many injured
delhi building collapse - फोटो : ANI

सदर बाजार इलाके में शुक्रवार शाम एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गयी। इमारत जर्जर अवस्था में थी। इमारत के गिरने से कुछ देर पहले उसका छज्जा गिर गया था। उसके बाद इस इमारत में दुकान करने वाले सभी व्यापारी और अन्य लोग बाहर निकल गए थे। 

विज्ञापन


हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी व निगम कर्मचारी मलबा हटाने के कार्य में जुट गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

 



 पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम 5.20 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सदर बाजार के पान मंडी स्थित एक इमारत का छज्जा गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। 

तब तक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गया। स्थानीय निवासी राकेश यादव ने बताया कि पांच बजे इमारत का छज्जा गिरा था। उसके बाद इमारत आगे की ओर झुक गयी। छज्जा गिरने के बाद ही यहां दुकान करने वाले लोग बाहर निकल गए।  


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि स्वर्गीय सरदारी लाल के परिजनों ने इस इमारत को किराए पर दे रखा था। 75 साल पुरानी इस इमारत में नीचे दो दुकानें और उपर के तीन तलों पर गोदाम था। 

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  


बता दें कि इससे पहले आर्थिक राजधानी मुंबई में इमारत ढहने से 34 लोगों की मौत हो गई थी।मुंबई में हुई लगातार बारिश के दो दिन बाद यहां तंग गलियों वाले भिंडी बाजार में गुरुवार सुबह एक 117 साल पुरानी इमारत ढह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed