फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building Collapse in Kotla Mubarakpur delhi several labourers stuck

Building Collapse in Delhi: दिल्ली में हादसा, तोड़ने के दौरान इमारत की छत व दीवार ढही, एक की मौत

Wed, 21 Feb 2024 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Feb 2024 09:46 PM IST
सार

Building Collapse in Kotla Mubarakpur: दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे कोटला मुबारकपुर इलाके में गुरुद्वारा मार्ग के पास एक इमारत के ढहने की पीसीआर कॉल मिली। सूचना के बाद कोटला मुबारकपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Building Collapse in Kotla Mubarakpur delhi several labourers stuck
कोटला मुबारकपुर में गिरी इमारत - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर (केएम पुर) थाना क्षेत्र में इमारत को तोड़ने के दौरान उसकी छत व एक दीवार ढह गई। इमारत जर्जर हो चुकी थी। पुरानी इमारत के मलबे में दबकर दीवार तोड़ने का काम कर रहे विनय उर्फ बिजली (32) की मौत हो गई और नाथू (39) घायल हो गया। नाथू को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर इमारत संकरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे कोटला मुबारकपुर इलाके में गुरुद्वारा मार्ग के पास एक इमारत के ढहने की पीसीआर कॉल मिली। सूचना के बाद कोटला मुबारकपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता लगा कि कुछ मजदूर इमारत की छत को तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान इमारत की छत और एक दीवार ढह गई। वहां काम कर रहे विनय व नाथू मलबे के अंदर दब गए थे। घटना स्थल पर करीब तीन फुट की दीवार है। ऐसे में बचाव कार्य में काफी बाधा पहुंची। वहां पर मलबे को हटाने की जगह नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय उर्फ बिजली मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। वह बड़े भाई उपेंद्र व अन्य लोगों के साथ कोटला मुबारक पुर के गुलजारी गली में रहता था व दिहाड़ी का काम करता था। परिवार में भाई के अलावा पिता, पत्नी व तीन बच्चे (8 व 12 वर्षीय दो बेटियां व पांच वर्षीय बेटा) हैं। परिवार के ये लोग समस्तीपुर में ही रहते हैं। विनय की माता का हाल ही में देहांत हो गया था। वहीं, घायल नाथू उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। परिवार में केवल पत्नी है।

विज्ञापन

आनंद को चाय ने बचा लिया
वहां काम कर रहा तीसरा मजदूर आनंद किस्मत वाला रहा। घटना होने से कुछ समय पहले ही अन्य मजदूरों ने उसे चाय लेने भेज दिया। वह चाय लेने चला गया और उसी समय हादसा हो गया। आनंद को अपने साथी के जाने का गम है, मगर वह भगवान को धन्यवाद भी दे रहा है कि उसे बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed