Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building a house becomes expensive in Greater Noida property becomes expensive by 40 percent in five years

ग्रेनो में महंगा हुआ घर बनाना: यहां पांच साल में 40% महंगी हो गई प्रॉपर्टी, इस रिपोर्ट में किया गया यह दावा

Mon, 09 Dec 2024 10:25 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Dec 2024 10:25 PM IST
सार

सोमवार को रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स इंडिया ने एक रिपोर्ट ''इंफ्रास्ट्रक्चर एंड मेगा प्रोजेक्ट्स-द की एनबलर्स ऑफ अर्बन एक्सपेंशन इन इंडिया'' जारी की है। जिसमें इस तरह का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Building a house becomes expensive in Greater Noida property becomes expensive by 40 percent in five years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट के कारण जेवर में प्रॉपर्टी की कीमत आसमान छू रही हैं। एक रियल एस्टेट कंसल्टेंट ने भी अपनी रिपोर्ट में इसका दावा किया है। कहा है कि उत्तर प्रदेश का जेवर 8 उभरते रियल एस्टेट माइक्रो मार्केट्स में शामिल हैं। पिछले 5 साल में यहां पर जमीन 40 प्रतिशत महंगी हो गई हैं। जो वर्ष 2023 तक 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद हैं। जेवर के साथ भारत के उभरते बाजारों में सोनीपत, गांधीनगर, अहमदाबाद, डोड्डाबल्लापुर बंगलुरू, ओरागदम चेन्नई और हैदराबाद तेलंगाना, महाराष्ट्र, शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गौतमबुद्ध नगर के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा हैं। एयरपोर्ट की घोषणा के बाद से ही यहां पर जमीन की कीमत कई गुना बढ़ चुकी हैं। जबकि अब सोमवार को एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग भी सफल रही हैं। इस बीच सोमवार को रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स इंडिया ने एक रिपोर्ट ''इंफ्रास्ट्रक्चर एंड मेगा प्रोजेक्ट्स-द की एनबलर्स ऑफ अर्बन एक्सपेंशन इन इंडिया'' जारी कर कहा है कि अब जेवर में जमीन की कीमतों में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जो वर्ष 2030 तक 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। इसका कारण नोएडा एयरपोर्ट के साथ-साथ मेट्रो विस्तार और थीम आधारित शहर जैसे प्रोजेक्ट हैं। फिल्म सिटी, मेट्रो विस्तार जैसे प्रोजेक्टों के कारण पिछले 5 वर्षों में जमीन की कीमत में करीब 1.4 गुना वृद्धि हुई हैं। इस दौरान 5,000 रुपये से 7,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की देर से जमीन बिक रही हैं। वर्ष 2030 तक जमीन की कीमत बढ़कर 10,482 रुपये प्रति वर्ग फुट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed