{"_id":"62fc590b0f80785ebb38b3e2","slug":"builder-arrested-for-cheating-investors-in-name-of-giving-shop-and-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: फ्लैट, दुकान के नाम पर 10 करोड़ से अधिक ठगे, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बिल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: फ्लैट, दुकान के नाम पर 10 करोड़ से अधिक ठगे, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बिल्डर
Wed, 17 Aug 2022 08:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 Aug 2022 08:27 AM IST
सार
आरोपी ने 31 से ज्यादा लोगों से 10 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ एलओसी के अलावा गैर जमानती वारंट भी जारी थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दुकान और फ्लैट देने के नाम पर निवेशकों से ठगी करने वाले एक भगोड़े बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-19 वसुंधरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी दीपक गुसैन (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी ने 31 से ज्यादा लोगों से 10 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ एलओसी के अलावा गैर जमानती वारंट भी जारी थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2012 में एशियन डेवलपर्स, प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी कंपनी में बावल के सेक्टर-2, रेवाड़ी, हरियाणा में फ्लैट और दुकानों के लिए एक विज्ञापन निकाला था। विज्ञापन देखकर निवेशकों ने बुकिंग करा ली। निवेशकों को 27 माह में प्रॉपर्टी पर कब्जा देने की बात की गई। लेकिन अप्रैल 2014 में अचानक प्रोजेक्ट पर काम बंद हो गया। बिल्डर लोगों के रुपये लेकर रार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि बिल्डर ने ठगी की रकम को दूसरी जगह ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह बार-बार लोकेशन बदल रहा है। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी कर दी गई।
इसके अलावा पटियाला हाउस कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया। छानबीन के दौरान 9 अगस्त को टीम को सूचना मिली कि आरोपी तिलक नगर इलाके में आने वाला है। पुलिस ने एरिया की निगरानी शुरू कर दी। बाद में उसे एक डेंटल क्लीनिक के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने कॉमर्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है।