फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Build Bharat Expo-2025 organized at Bharat Mandapam New Delhi

Ghaziabad: उद्योगों में नवाचारों को प्रदर्शित करेगा बिल्ड भारत एक्सपो-2025, भारत मंडपम में होगा आयोजन

Thu, 30 Jan 2025 04:50 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 30 Jan 2025 04:50 PM IST
सार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से 19 से 21 मार्च तक भारत मंडपम नई दिल्ली में बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत की औद्योगिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Build Bharat Expo-2025 organized at Bharat Mandapam New Delhi
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से 19 से 21 मार्च तक भारत मंडपम नई दिल्ली में बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत की औद्योगिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें औद्योगिक नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मेटेरियल, इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के उद्यमी स्टॉल पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे, जिसमें 80 देश के प्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के उद्यमियों को बुलावा भेजा गया है। 

विज्ञापन


आइआइए के मंडलीय चेयरमैन राकेश अनेजा ने बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आइआइए की ओर से लखनऊ में उत्पादों को प्रदर्शित किया जाता रहा। लेकिन इस बार व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने और दुनिया के सामने भारत की विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए यह आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य भारतीय उद्योगों की ताकत, क्षमता और नवाचारों को प्रदर्शित करना है, जो एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के दृष्टिकोण के साथ सम्मिलित है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठनों के व्यक्ति शामिल होंगे। इस एक्सपो का उद्घाटन समारोह 19 मार्च 2025 को सुबह 11:00 बजे होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों के प्रतिनिधी होंगे शामिल 
एक्सपो में जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और मलेशिया आदि सहित 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों के आने की उम्मीद है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और सहयोग के अवसर पैदा होंगे। उद्योग जगत के लीडरों, नीति निर्माताओं और उद्यमियों सहित 15,000 से अधिक घरेलू बिज़नेस विजिटरों की उपस्थिति, एक्सपो में बाजारों और अपने उत्पादों का विस्तार करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed